बिहार से सटे नेपाल में बाढ़ की तबाही दिखी. इस बीच बिहार में भी हाई अलर्ट जारी हो गया है. बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की बैठक हुई.गंडक नदी से जुड़े जिलों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए तैयारियां की जा रही हैं. बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सारण, मुजफ्फरपुर एवं वैशाली में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए.
#bihar #nepal #flashflood #flood #nepalchinaborder