Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

**पुलिस कार्रवाई से पत्रकारों में उबाल, कलेक्ट्रेट तक मार्च; एसपी ने मानी चूक, 24 घंटे में कार्रवाई का आश्वासन** **शाहजहांपुर।** दो पत्रकारो को कथित रूप से हिरासत में लेने के मामले ने शुक्रवार को जिले में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। घटना के विरोध में जिलेभर के पत्रकार एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। प्रेस क्लब में बैठक के बाद पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपने पहुंचे। जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने पर पत्रकार विकास भवन के सभागार में धरने पर बैठ गए। बाद में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की पहल पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और पत्रकारों से वार्ता की। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्वीकार किया कि एसओजी टीम से कार्रवाई में गलती हुई है। उन्होंने कहा कि टीम को गलत फीडबैक मिलने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। एसपी ने सभी पत्रकारों के समक्ष एसओजी प्रभारी के विरुद्ध 24 घंटे के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पत्रकारों ने धरना समाप्त किया, लेकिन स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन शुरू किया जाएगा। **यह है पूरा मामला** 23 जुलाई की शाम करीब सात बजे हिंदी खबर टीवी चैनल के पत्रकार प्रभाकर मिश्रा और नेटवर्क-10 नेशनल न्यूज चैनल के पत्रकार विवेक मिश्रा शाहजहांपुर से पुवायां जा रहे थे। आरोप है कि चिनौर के पास एसओजी प्रभारी और उनकी टीम ने दोनों पत्रकारों को बिना कोई कारण बताए अपने वाहन में बैठा लिया तथा उनके मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए। इससे करीब तीन घंटे तक दोनों पत्रकारों का कोई संपर्क नहीं हो सका। पत्रकारों का आरोप है कि साथी पत्रकारों के दबाव के बाद दोनों को छोड़ा गया। उनका कहना है कि डिप्टी सीएम को काले झंडे दिखाने की घटना के बाद पुलिस ने बिना किसी साक्ष्य के उन्हें अपराधियों की तरह रास्ते से उठा लिया, जबकि वे अपने पेशेगत कार्य से जा रहे थे। **ज्ञापन में उठीं प्रमुख मांगें** पत्रकारों ने ज्ञापन के माध्यम से एसओजी प्रभारी एवं संबंधित टीम को तत्काल निलंबित करने, दोनों पत्रकारों से पुलिस प्रशासन द्वारा लिखित रूप से माफी मांगने तथा भविष्य में किसी भी पत्रकार के विरुद्ध कार्रवाई से पूर्व मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को सूचना देने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक पुलिस प्रशासन से संबंधित खबरों का बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि 24 घंटे के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो जिले के पत्रकार व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। **बड़ी संख्या में शामिल हुए पत्रकार** विरोध प्रदर्शन में बलराम शर्मा, कमल सिंह, अंबुज मिश्रा, आशीष त्रिपाठी, विवेक सैंगर, साजिद खान, आरिफ सिद्दीकी, फ़ैयाज़ सागरी, अनिल मिश्रा, अजय यादव, प्रेम शंकर गंगवार, हरिओम त्रिवेदी, आनंद शर्मा, सुशील शुक्ला, शिव कुमार, सिशांत शुक्ला, अमित सक्सेना, संजय श्रीवास्तव, अरविंद त्रिपाठी, राजू मिश्रा, संतोष उपाध्याय, प्रभाकर मिश्रा, आदर्श मिश्रा, पंकज सक्सेना, शुभम पांडेय, अरविंद कनौजिया, अभिषेक चौहान, प्रियांशु मिश्रा सहित जिलेभर के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।

Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026

MORE NEWS

रेलवे गंज में व्यापारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नकदी जेवर बरामद

रेलवे गंज में व्यापारी के घर हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, नकदी जेवर बरामद

Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026

शराब ठेका पर दबंगई लीक माल बेचने पर भड़का सेल्समैन

#हरदोई/टड़ियावां। थाना क्षेत्र के कालाआम में एक दुकान पर सेल्समैन द्वारा कथित रूप से लीक (खराब) पौवा बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब ग्राहक ने बाहर से ही बोतल में लीकेज दिखाया, तो सेल्समैन भड़क गया।बताया जा रहा है कि सेल्समैन ने न सिर्फ गलती मानने से इनकार किया, बल्कि ग्राहक को धमकी देते हुए कहा कि “दुकान में हाथ डालोगे तो गिराकर मारूंगा।” इस व्यवहार से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई से ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है।
#रिपोर्ट:विनय गुप्ता द टेलीकास्ट न्यूज

शराब ठेका पर दबंगई लीक माल बेचने पर भड़का सेल्समैन #हरदोई/टड़ियावां। थाना क्षेत्र के कालाआम में एक दुकान पर सेल्समैन द्वारा कथित रूप से लीक (खराब) पौवा बेचे जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जब ग्राहक ने बाहर से ही बोतल में लीकेज दिखाया, तो सेल्समैन भड़क गया।बताया जा रहा है कि सेल्समैन ने न सिर्फ गलती मानने से इनकार किया, बल्कि ग्राहक को धमकी देते हुए कहा कि “दुकान में हाथ डालोगे तो गिराकर मारूंगा।” इस व्यवहार से मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की दबंगई से ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। मामले में कार्रवाई की मांग की जा रही है। #रिपोर्ट:विनय गुप्ता द टेलीकास्ट न्यूज

Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026

करोड़ों बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान तानाशाह सरकार में बैठे भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा

करोड़ों बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान तानाशाह सरकार में बैठे भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा

Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026

🚨 **पति ने संतान न होने पर गुपचुप रचाई दूसरी शादी: दर-दर भटक रही पहली पत्नी ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार** 🚨

📍 **कायमगंज**

कायमगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर बिना उसकी सहमति और जानकारी के दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय पाने के लिए पीड़िता लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रही है।

🔹 **क्या है पूरा मामला?**

* रानीपुर गौर निवासी पीड़िता विनीता देवी की शादी लगभग 12 वर्ष पहले दिलीप कुमार (पुत्र महिपाल सिंह) के साथ हुई थी।
* विवाह के इतने वर्षों बाद भी उन्हें संतान नहीं हुई, जिस कारण पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली।
* पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते 20 जुलाई को उसके पति, सास, ससुर और ननद उसे छोड़कर घर से चले गए हैं।

🔹 **पीड़िता की मांग:**

* महिला ने 'समाधान दिवस' के दौरान प्रभारी निरीक्षक को अपना शिकायती पत्र सौंपा है।
* वह अपने जीवन-यापन के लिए कानूनी अधिकार और मामले में उचित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रही है।

🔹 **पुलिस की कार्रवाई:**

* इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर क्राइम बी. यादव ने बताया कि पीड़िता अभी भी अपने पति के साथ ही रहना चाहती है।
* ससुराल पक्ष के लोगों के वापस लौटने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

🚨 **पति ने संतान न होने पर गुपचुप रचाई दूसरी शादी: दर-दर भटक रही पहली पत्नी ने समाधान दिवस में लगाई न्याय की गुहार** 🚨 📍 **कायमगंज** कायमगंज थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर बिना उसकी सहमति और जानकारी के दूसरी शादी करने का गंभीर आरोप लगाया है। न्याय पाने के लिए पीड़िता लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रही है। 🔹 **क्या है पूरा मामला?** * रानीपुर गौर निवासी पीड़िता विनीता देवी की शादी लगभग 12 वर्ष पहले दिलीप कुमार (पुत्र महिपाल सिंह) के साथ हुई थी। * विवाह के इतने वर्षों बाद भी उन्हें संतान नहीं हुई, जिस कारण पति ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। * पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीते 20 जुलाई को उसके पति, सास, ससुर और ननद उसे छोड़कर घर से चले गए हैं। 🔹 **पीड़िता की मांग:** * महिला ने 'समाधान दिवस' के दौरान प्रभारी निरीक्षक को अपना शिकायती पत्र सौंपा है। * वह अपने जीवन-यापन के लिए कानूनी अधिकार और मामले में उचित व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग कर रही है। 🔹 **पुलिस की कार्रवाई:** * इस मामले को लेकर इंस्पेक्टर क्राइम बी. यादव ने बताया कि पीड़िता अभी भी अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। * ससुराल पक्ष के लोगों के वापस लौटने के बाद मामले की जांच कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026

बेलगाम रफ्तार का कहर: बेसुध कार चालक ने तीन बाइकों को रौंदा, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर
.
#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के कोथावां में शनिवार को तेज रफ्तार का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। बताते चलें कि प्रतापनगर–संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के पास एक बेलगाम कार ने एक के बाद एक तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर की भयावहता से तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या UP77AU2080 अत्यधिक तेज गति से प्रतापनगर की ओर से आ रही थी। नगवा मोड़ के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे तीन बाइक सवारों को बारी-बारी से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक कई फीट दूर जा गिरे।
हादसे में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अटिया मझिगवा गांव निवासी उमेश (19) पुत्र मुकेश, छुन्नी (20) पुत्र शौकीन तथा जिगिंदर (22) पुत्र लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों युवक बर्तन फेरी का काम कर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोथावां चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उमेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार कर घर भेज दिया गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि कोथावां कस्बे में प्रतापनगर–संडीला मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। बेलगाम गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, नियमित चेकिंग कराने और दोषी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोथावां चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाली काले रंग की चार पहिया कार की पहचान कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
#रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

बेलगाम रफ्तार का कहर: बेसुध कार चालक ने तीन बाइकों को रौंदा, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर . #हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के कोथावां में शनिवार को तेज रफ्तार का ऐसा खौफनाक मंजर देखने को मिला, जिसने राहगीरों के रोंगटे खड़े कर दिए। बताते चलें कि प्रतापनगर–संडीला मार्ग पर नगवा मोड़ के पास एक बेलगाम कार ने एक के बाद एक तीन बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर की भयावहता से तीनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार संख्या UP77AU2080 अत्यधिक तेज गति से प्रतापनगर की ओर से आ रही थी। नगवा मोड़ के समीप चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे तीन बाइक सवारों को बारी-बारी से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और घायल युवक कई फीट दूर जा गिरे। हादसे में बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के अटिया मझिगवा गांव निवासी उमेश (19) पुत्र मुकेश, छुन्नी (20) पुत्र शौकीन तथा जिगिंदर (22) पुत्र लक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तीनों युवक बर्तन फेरी का काम कर घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही राहगीरों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे कोथावां चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा ने घायलों को एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां भेजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक परीक्षण के बाद उमेश की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार कर घर भेज दिया गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि कोथावां कस्बे में प्रतापनगर–संडीला मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन लोगों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। बेलगाम गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों पर प्रभावी कार्रवाई न होने के कारण लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, नियमित चेकिंग कराने और दोषी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। कोथावां चौकी प्रभारी विजयंत मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना करने वाली काले रंग की चार पहिया कार की पहचान कर ली गई है। फरार चालक की तलाश की जा रही है और उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। #रिपोर्ट: पुनीत मिश्रा/बेनीगंज

Hardoi, Hardoi | Jul 25, 2026