Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

मेरा युवा भारत पोर्टल से जुड़ेंगे अधिक युवा, जिला समन्वय समिति की पहली बैठक में बनी रणनीति पोर्टल पर पंजीकरण अभियान तेज करने, कौशल विकास, रोजगार और जागरूकता कार्यक्रमों पर हुआ मंथन चम्बा, 10 जुलाई। जिले के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत (MY Bharat) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला समन्वय समिति की प्रथम बैठक शुक्रवार को मेरा युवा भारत कार्यालय, चंबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला युवा सेवाएं अधिकारी राहुल गर्ग ने की। उल्लेखनीय है कि जिला समन्वय समिति का गठन 7 जुलाई 2026 को किया गया था। बैठक में जिले में चल रहे इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन ड्राइव की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अधिक से अधिक युवाओं का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही पोर्टल के माध्यम से युवाओं को उपलब्ध रोजगार, प्रशिक्षण, स्वयंसेवा और अन्य अवसरों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की रणनीति तैयार की गई। बैठक में युवाओं के लिए खेल गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से खेल विभाग तथा मेरा युवा भारत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास प्रशिक्षण तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए संयुक्त प्रयासों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर जानकारी दी गई कि मेरा युवा भारत पोर्टल के माध्यम से आईआईएससी बेंगलुरु के सहयोग से सेमीकंडक्टर विषय पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण के लिए बी.टेक. स्नातक आवेदन करने के पात्र हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कर इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठा सकते हैं। बैठक में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को भी प्राथमिकता दी गई। एचआईवी/एड्स और टीबी (क्षय रोग) के प्रति युवाओं में जागरूकता बढ़ाने, उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा इन विषयों पर संयुक्त जागरूकता अभियान चलाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से युवाओं के सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि समन्वित प्रयासों से जिले के अधिक से अधिक युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल से जोड़कर उन्हें नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। #MYBharat #Chamba #YouthEmpowerment #SkillDevelopment #Employment #SelfEmployment #YouthRegistration #DigitalIndia #Semiconductor #IISCBengaluru #TBFreeIndia #HIVAwareness #GovernmentSchemes #HimachalPradesh #YouthDevelopment

Saach, Chamba | Jul 10, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.