🚨पटियाला से सामने आया एक बेहद गंभीर मामला 🚨
पुलिस के अनुसार, वर्ष 2024 में प्रेम विवाह करने वाले एक दंपति के मामले में आरोप है कि सेना में कार्यरत पति ने अपनी पत्नी को कार समेत भाखड़ा नहर में गिरा दिया। पति किसी तरह बाहर निकल आया, जबकि महिला की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।