प्रेमजाल में फंसाकर 5-स्टार होटल में बुलाती, फिर झूठे केस की धमकी! जबलपुर पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा
Description
मध्य प्रदेश के जबलपुर से हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है!
आरोप है कि एक महिला युवकों को प्रेमजाल में फंसाकर लग्जरी होटलों में मिलने बुलाती थी और फिर झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर मोटी रकम वसूलती थी। पीड़ित युवक की शिकायत पर जबलपुर पुलिस ने प्लान बनाकर जाल बिछाया।
गोपालबाग स्थित एक होटल में जैसे ही आरोपी महिला पैसे ले रही थी, पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है - ब्लैकमेल से डरें नहीं, सीधे पुलिस को सूचित करें।
Hashtags
#SidhiMedia24 #JabalpurNews #JabalpurPolice #MPPolice #Honeytrap