
डॉ. राकेश सिंह के समर्थन में संतकबीरनगर में धुआंधार जनसंपर्क, शिक्षकों से भारी मतों से जिताने की अपील
धनघटा। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अधिकृत प्रत्याशी डॉ. राकेश सिंह के समर्थन में जनपद संतकबीरनगर में धुआंधार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिलाध्यक्ष महेश राम एवं जिला मंत्री गिरजानंद यादव के नेतृत्व में प्रदेशीय मंत्री संजय द्विवेदी ने धनघटा तहसील क्षेत्र के विभिन्न इंटर कॉलेजों का दौरा कर शिक्षकों से डॉ. राकेश सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता इंटर कॉलेज मुंडेरा शुक्ल, श्री सीताराम इंटर कॉलेज सिरसी, महर्षि वाल्मीकि इंटर कॉलेज भैंसाटीकर, राजकीय इंटर कॉलेज रमजंगला, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज ठठरा, आदर्श इंटर कॉलेज उमरिया बाजार, रामेश्वर मौर्य इंटर कॉलेज ठकुराडाड़ी, रामविभूति यादव द्वाबा विकास इंटर कॉलेज धनघटा तथा रामनरेश बुद्धिसागर कॉन्वेंट इंटर कॉलेज उदहा सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर शिक्षकों से संपर्क किया गया।
इस दौरान डॉ. राकेश सिंह के समर्थन में शिक्षकों से एकजुट होकर मतदान करने की अपील की गई। अभियान के दौरान शिक्षकों में उत्साह देखने को मिला और प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क किया गया।
शिक्षक नेताओं ने विश्वास जताया कि शिक्षकों के सहयोग और समर्थन से डॉ. राकेश सिंह को चुनाव में मजबूती मिलेगी।