छत्तीसगढ़ के रायपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की परीक्षा में नकल करते हुए एक शातिर अभ्यर्थी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने सुरक्षा जांच को चकमा देने के लिए अपने डबल अंडरगारमेंट में मोबाइल फोन छिपा रखा था। परीक्षा शुरू होते ही वह कंप्यूटर स्क्रीन पर आ रहे सवालों की तस्वीरें ले रहा था, तभी ड्यूटी पर तैनात पर्यवेक्षकों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सैमसंग का मोबाइल, प्रवेश पत्र और पहचान पत्र बरामद हुआ है।
इस गंभीर धोखाधड़ी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर की डीडी नगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और लोक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी इन तस्वीरों को किसे भेजने की फिराक में था और क्या इस नकल के पीछे कोई बड़ा गिरोह सक्रिय है।
#RaipurNews #RRBExam #CheatingCase #ChhattisgarhPolice #ExamScam #BreakingNews #RaipurPolice #FatafatNews