सीतामढ़ी में निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंचलाधिकारी गिरफ्तार
सीतामढ़ी: जिले के बाजपट्टी अंचल के अंचलाधिकारी प्रभात कुमार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी वर्ष 2025 में दर्ज एक भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामले में जारी कोर्ट वारंट के आधार पर की गई है। निगरानी की विशेष टीम ने बाजपट्टी स्थित उनके सरकारी आवास पर छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया। प्रभात कुमार पर सरकारी काम के बदले अवैध रूप से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है और सीओ के आवास के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। निगरानी विभाग आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गया है।
#Sitamarhi #BiharNews #CorruptionFreeBihar #VigilanceDepartment #BreakingNews #BiharPolice #AdministrativeAction