नगरोटा बगवां की बेटी ने किया नाम रोशन, बनीं केमिस्ट्री लेक्चरर
नगरोटा बगवां: ग्राम पंचायत सुन्ही की बेटी और अमतराड की बहू ने पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है।
नगरोटा बगवां निवासी सारिका चौधरी पत्नी श्री विनय कुमार, निवासी गांव अमतरड़ बेहड़ा बंजार, वार्ड नंबर 1, डाकघर सुनेहड़, जिला कांगड़ा ने राज्य स्तर पर आयोजित परीक्षा में छठा स्थान प्राप्त किया है।
उनका चयन सीबीएसई रसायन विज्ञान प्रवक्ता (Chemistry Lecturer) के पद पर राजकीय बॉयज मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगरोटा बगवां, जिला कांगड़ा में हुआ है।
इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। सारिका चौधरी ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने परिवार को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें मायके सुन्ही और ससुराल अमतराड दोनों तरफ से पूरा सहयोग मिला, जिसके कारण वह आज इस मुकाम तक पहुंच पाई हैं।
#NagrotaBagwan #SarkariNaukri #SuccessStory #
Awaj E Himachal #Kangra #HimachalPradesh