भरत भूषण तिवारी मामले में बड़ी अपडेट
मानवाधिकार अधिवक्ता एस.के. झा आज भोजपुर के बिलौटी गांव स्थित स्व. भरत भूषण तिवारी के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग में चल रही सुनवाई की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया और आगे की कानूनी रणनीति पर चर्चा की।
एस.के. झा ने बताया कि उनकी याचिका पर आयोग में मामले की सुनवाई जारी है। अगली सुनवाई 3 अगस्त को निर्धारित है। आयोग के निर्देश पर बिहार सरकार को पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की प्रक्रिया भी पूरी करनी है।
उन्होंने भरोसा जताते हुए कहा कि "आयोग पर मुझे विश्वास है, पीड़ित परिवार को न्याय अवश्य मिलेगा।"
📍 तिरहूत न्यूज़
सच के साथ, सबसे पहले
#TirhutNews #BharatBhushanTiwari #HumanRights #Bihar #Justice #Muzaffarpur #Bhojpur
Bihar, India | Jul 12, 2026