जल जन भागीदारी अभियान के तहत जल संरक्षण, गुणवत्ता जाँच एवं पेयजल स्रोतों की स्वच्छता को लेकर कार्यक्रम आयोजित
सरायकेला,13 अक्टूबर 2026,मंगलवार(भाग्य सागर) विगत 02 अक्टूबर से संचालित जल जन भागीदारी अभियान 15 अक्टूबर 2026 तक जारी रहेगा। इसके तहतसरायकेला-खरसावाँ जिले में जल संरक्षण, पेयजल स्रोतों की स्वच्छता तथा सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 11वीं के विद्यार्थियों को जिला स्तरीय जल जाँच प्रयोगशाला का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को पेयजल की गुणवत्ता की जाँच, जल के नमूने एकत्र करने की प्रक्रिया तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल गुणवत्ता की समझ विकसित करना तथा जल संरक्षण एवं सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।...