#अलीगढ़। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को पहली किस्त के रूप में 10 अगस्त तक ₹1.52 लाख जमा करने होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि चयनित यात्री निर्धारित राशि ऑनलाइन या बैंक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। दस्तावेज़ अपलोड में किसी भी तरह की परेशानी होने पर मदरसा एमएफआई एकेडमी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, हमदर्द नगर में बनाए गए हज ई-सुविधा केंद्र से निशुल्क सहायता मिलेगी। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने चयनित यात्रियों की सूची और बैंक रेफरेंस नंबर भी जारी कर दिए हैं, ताकि सभी आवेदक समय पर प्रक्रिया पूरी कर सकें।
#Aligarh #Haj2027 #HajYatra #UttarPradesh #BreakingNews
Koil, Aligarh | Aug 5, 2026