🚨 ब्रेकिंग न्यूज़
आवा के राजकलेश्वर महादेव से केदारनाथ तक 1000 किमी की पैदल कांवड़ यात्रा पर निकले रोशन गुर्जर, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत।
दूनी तहसील की ग्राम पंचायत जुनिया निवासी रोशन गुर्जर भगवान शिव के प्रति आस्था के साथ आवा स्थित राजकलेश्वर महादेव मंदिर से पवित्र जल लेकर लगभग 1000 किलोमीटर की पैदल कांवड़ यात्रा पर केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने उनका पुष्पमालाओं से स्वागत कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
रोशन गुर्जर ने बताया कि वे अपनी माता के उत्तम स्वास्थ्य और गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने की कामना लेकर यह यात्रा कर रहे हैं। केदारनाथ पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करेंगे।
#BreakingNews #कांवड़यात्रा #केदारनाथ #राजकलेश्वरमहादेव #रोशनगुर्जर #टोंक #दूनी #RajasthanNews #TonkNews #HarHarMahadev #KanwarYatra #SPNewsTonk
Tonk, Tonk | Jul 11, 2026