
खबर का असर: मलघन में खुली नाली, लेकिन पूरी सफाई अभी बाकी
शाहनगर। ग्राम मलघन में नाली के गंदे पानी से हो रही परेशानी को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन और संबंधित जिम्मेदारों की हलचल देखने को मिली है। फेसबुक में खबर प्रकाशित होने के बाद नाली को खोल दिया गया है, जिससे पानी की निकासी शुरू हो गई है।
हालांकि, समस्या अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। शनिवार दोपहर सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नाली तो खोल दी गई है, लेकिन आसपास फैली गंदगी और कीचड़ की पूरी सफाई अब तक नहीं की गई है। सड़क पर अभी भी कई जगह कीचड़ जमा है, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि खबर के बाद कार्रवाई शुरू होना सकारात्मक कदम है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए नाली की नियमित सफाई और जल निकासी की बेहतर व्यवस्था जरूरी है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द पूरी सफाई कराकर सड़क को सुचारू रूप से आवागमन योग्य बनाए।
मलघन में नाली समस्या पर खबर प्रकाशित होने के बाद नाली खोल दी गई है और पानी निकासी शुरू हुई है। हालांकि सड़क और नाली के आसपास की पूरी सफाई अभी बाकी है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी पूरी तरह खत्म नहीं हुई।
#Malghan #Shahnagar #PannaNews #PublicAppImpact #GroundReport #VillageIssues #DrainageProblem #BreakingNews #MadhyaPradesh #NewsImpact #फेसबुक