होनहार छात्र ललित राज ने पास की UGC-NET परीक्षा, बनोगी का नाम किया रोशन
सैंज घाटी देहुरी गांव के होनहार युवा ललित राज ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित UGC-NET (जून 2026) परीक्षा में सफलता हासिल कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ललित ने यह उपलब्धि अर्थशास्त्र (Economics) विषय में हासिल की है।
ललित राज माता सावित्रा देवी एवं पिता बेली राम के सुपुत्र हैं। उनके दादा लेसरू राम बनोगी पंचायत के प्रधान रह चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि से परिवार, कॉलेज और समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
ललित ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर 300 में से 146 अंक (64.74 पर्सेंटाइल) अर्जित कर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता पर शिक्षकों, परिजनों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और उच्च शिक्षा की दिशा में अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
#himachalnewsalert #letesthimachalnews #HimachalNews