#अलीगढ़: गभाना थाना क्षेत्र के गोरना रसीदपुर गांव में दो पक्षों के बीच रास्ते पर पाइपलाइन बिछाने को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों ओर से करीब 20 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Aligarh #BreakingNews #ViralVideo #CrimeNews #AligarhDailyNews
Koil, Aligarh | Jul 29, 2026