
उदयपुरवाटी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुरवाटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 265 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी रामपाल मीणा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कस्बा उदयपुरवाटी में नगर पालिका के सुलभ कॉम्प्लेक्स के पास कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार 18 जून 2026 को सूचना मिली थी कि सुलभ कॉम्प्लेक्स के निकट सड़क किनारे लगी लकड़ी की थड़ी पर बैठे एक व्यक्ति के पास अवैध गांजा हो सकता है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की। उसने अपना नाम गिरधारीलाल पुत्र नत्थूराम (50 वर्ष), निवासी वार्ड संख्या 10, उदयपुरवाटी बताया।
तलाशी के दौरान पुलिस को उसके कब्जे से 265 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामपाल मीणा, उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक जीवनराम तथा कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार, विक्रम सिंह और नरेन्द्रपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#bissau #JhunjhunuPolice #udaipurwati #police #RajasthanPolice
Churu, Churu | Jun 19, 2026