कोटद्वार कौड़िया चौराहे से दिल्ली फार्म को जोड़ने वाली इंटरलॉकिंग टाइल्स की सड़क पहली ही बरसात में बदहाली की भेंट चढ़ गई है। तेज बारिश के दौरान हुए पानी के बहाव में सड़क के किनारों की मिट्टी कटने से अधिकांश इंटरलॉकिंग टाइल्स उखड़कर बह गई हैं। इसके चलते पूरा मार्ग रोखड़ और बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है, जबकि भारी वाहनों का आवागमन इस खतरे को और बढ़ा रहा है।