
सेवा संकल्प अभियान के तहत आदि सेवा केन्द्रों पर होंगे जनसेवा एवं हितग्राहीमूलक गतिविधियों के आयोजन
----
सतना 22 सितम्बर 2026/भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा सेवा संकल्प अभियान 2026 का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत सतना जिले में आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से विभिन्न जनसेवा एवं हितग्राहीमूलक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के संबंधित विभागों को आदि सेवा केन्द्रों के माध्यम से गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अभियान के दौरान जनसुनवाई, स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं, स्वच्छता गतिविधियां, जागरूकता कार्यक्रम, सेवा शिविर तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजित गतिविधियों की संक्षिप्त जानकारी एवं फोटोग्राफ आदिप्रसारण पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। संबंधित विभागों को गतिविधियों का पालन प्रतिवेदन जिला जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास कार्यालय सतना को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP
#सतना