
#राठ: 1.10 करोड़ से बदलेगा राठ रोडवेज बस स्टैंड का चेहरा!
राठ नगर के रोडवेज बस स्टैंड के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। नगर पालिका परिषद अब 1.10 करोड़ रुपये की लागत से रोडवेज परिसर का उच्चीकरण कराने जा रही है। इस कार्य के लिए मंगलवार से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
📌 योजना के तहत बस स्टैंड परिसर में नाली खुदाई, मिट्टी भराई और सीसी निर्माण का कार्य किया जाएगा। इससे लंबे समय से उबड़-खाबड़ पड़े परिसर और बरसात में जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद है।
बताया जा रहा है कि जनपद में सबसे अधिक राजस्व देने वाला राठ डिपो लंबे समय से बदहाल स्थिति में था और इसके सुधार की मांग लगातार उठ रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राठ दौरे के दौरान विधायक मनीषा अनुरागी ने बस स्टैंड के सुधार का मुद्दा उठाया था, जिस पर अब काम तेजी से आगे बढ़ता दिख रहा है।
👉 नगर पालिका के अनुसार, टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
👉 वहीं बस स्टैंड परिसर में 7.39 करोड़ रुपये की लागत से कार्यशाला का निर्माण कार्य भी जारी है।
💬 क्या आपको लगता है इस काम से राठ रोडवेज की हालत सुधरेगी? अपनी राय कमेंट में दें
🔁 इस खबर को शेयर करें ताकि हर नागरिक तक जानकारी पहुंचे
👍 ऐसी ही लोकल खबरों के लिए ‘राठ टाइम्स’ पेज को अभी फॉलो करें
#Rath #Hamirpur #Roadways #Development #UPNews #BreakingNews #BusStand #Infrastructure #राठ_टाइम्स
Rath, Hamirpur | Jun 30, 2026