
कानपुर: विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए KESCO और नगर निगम साथ आए
कानपुर में बिजली और नगर विकास से जुड़े कार्यों में बेहतर तालमेल स्थापित करने के उद्देश्य से KESCO मुख्यालय में KESCO प्रबंधन और नगर निगम अधिकारियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में विकास परियोजनाओं के दौरान आने वाली तकनीकी, प्रशासनिक और समन्वय संबंधी बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने पर सहमति बनी।
बैठक में KESCO के बिजनेस प्लान, RDSS मॉडर्नाइजेशन योजना, नगर निगम की CM Grid परियोजना समेत विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने तय किया कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें।
KESCO की प्रबंध निदेशक नेहा जैन ने कहा कि विकास कार्यों में आने वाली बाधाओं को आपसी सहयोग और बेहतर समन्वय से दूर किया जाएगा, ताकि शहर के विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें।
📍 स्थान: कानपुर
#Kanpur #KESCO #KanpurNagarNigam #Development #CityDevelopment #Electricity #Infrastructure #NehaJain #GroundZeroNews #KanpurNews #UttarPradesh #BreakingNews #LocalNews #groundzeronewsindia