Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

#राठ: संदिग्ध हालात में ऑनलाइन डिलीवरी मैन की मौत, सड़क किनारे मिला शव राठ कोतवाली क्षेत्र में एक ऑनलाइन डिलीवरी मैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक पार्सल देने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी देवेंद्र अरजरिया (38) करीब डेढ़ साल से डिलीवरी मैन का काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह घर से डिलीवरी के लिए निकले थे और पहाड़ीवीर गांव पार्सल देने जा रहे थे। इसी दौरान अकौना और पहाड़ीवीर गांव के बीच सड़क किनारे वह बाइक सहित संदिग्ध हालात में पड़े मिले। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देख तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर दयाशंकर वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दोपहर में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे, जहां शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पिता अशोक कुमार, मां मुन्नी देवी, पत्नी रोशनी और दो बेटों हर्षित व वंश को छोड़ गए हैं। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 👉 आखिर युवक की मौत कैसे हुई? हादसा या कुछ और? अपनी राय कमेंट में जरूर दें 👉 खबर को शेयर करें ताकि मामला सामने आए 👉 ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें #RathNews #BreakingNews #UPNews #DeliveryMan #MysteryDeath #GroundReport #RathTimes

Rath, Hamirpur | Jun 20, 2026

MORE NEWS

#राठ: संदिग्ध हालात में ऑनलाइन डिलीवरी मैन की मौत, सड़क किनारे मिला शव राठ कोतवाली क्षेत्र में एक ऑनलाइन डिलीवरी मैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक पार्सल देने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में ही उसकी जान चली गई। जानकारी के अनुसार, नगर के पठनऊ मोहल्ला निवासी देवेंद्र अरजरिया (38) करीब डेढ़ साल से डिलीवरी मैन का काम कर रहे थे। शुक्रवार सुबह वह घर से डिलीवरी के लिए निकले थे और पहाड़ीवीर गांव पार्सल देने जा रहे थे। इसी दौरान अकौना और पहाड़ीवीर गांव के बीच सड़क किनारे वह बाइक सहित संदिग्ध हालात में पड़े मिले। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे पड़ा देख तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर दयाशंकर वर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी दोपहर में सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग सीएचसी पहुंचे, जहां शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पिता अशोक कुमार, मां मुन्नी देवी, पत्नी रोशनी और दो बेटों हर्षित व वंश को छोड़ गए हैं। कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। 👉 आखिर युवक की मौत कैसे हुई? हादसा या कुछ और? अपनी राय कमेंट में जरूर दें 👉 खबर को शेयर करें ताकि मामला सामने आए 👉 ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारे पेज राठ टाइम्स को फॉलो करें #RathNews #BreakingNews #UPNews #DeliveryMan #MysteryDeath #GroundReport #RathTimes - Rath News