
स्वच्छता का अनुकरणीय अभियान | SA News Chhattisgarh
मुंगेली | 09-06-2026: समाज में जब निस्वार्थ सेवा और परमार्थ की बात आती है, तो संत रामपाल जी महाराज जी के अनुयायियों का नाम सबसे आगे आता है। इसी कड़ी में 'मुनीन्द्र धर्मार्थ ट्रस्ट' द्वारा मुंगेली ब्लॉक के ग्राम भुमियापारा में एक विशाल महास्वच्छता अभियान का शानदार आयोजन किया गया।
इस ऐतिहासिक पहल में सैकड़ों शिष्यों ने भारी उत्साह के साथ सड़क से लेकर गांव के सभी सार्वजनिक स्थलों तक निस्वार्थ श्रमदान कर पूरे क्षेत्र का अद्भुत कायाकल्प कर दिया। 7 जून को संपन्न हुए इस अनुकरणीय महास्वच्छता अभियान ने न केवल गांव की तस्वीर बदली है, बल्कि ग्रामीणों के दिलों पर एक गहरी छाप भी छोड़ी है। अनुयायियों ने लोगों को यह समझाकर जागरूक किया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत नहीं, बल्कि हमारा सबसे बड़ा सामाजिक दायित्व है, जिससे हम बीमारियों को दूर रख सकते हैं।
इस बेमिसाल सेवाभाव को देखकर स्थानीय निवासी गदगद हो गए। ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इन जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से 'अन्नपूर्णा मुहिम' को समाज के लिए एक महान वरदान बताया। लोगों ने स्पष्ट कहा कि संत रामपाल जी महाराज जी की इस बेमिसाल मुहिम की बदौलत ही आज पूरे भारत में हजारों बेसहारा और गरीब परिवारों के घरों में रोज़ाना चूल्हे जल रहे हैं।
जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी के सभी प्रेरणादायक कार्य पूरे समाज को एक नई और सकारात्मक दिशा प्रदान कर रही है।
#SANewsChhattisgarh #SANewsChannel #Chhattisgarh #SANewsCG #SwachhataAbhiyan #MunindraDharmarthTrust #CleanIndia #SocialService #CommunityService #VolunteerWork #Humanity #SantRampalJiMaharaj
Chhattisgarh, India | Jun 9, 2026