
#महोबा - श्रावण शिवरात्रि एवं चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित ।
जिलाधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने चरखारी से गौरहारी मार्ग को ठीक किये जाने तथा कबरई तिराहे से मटौंध मार्ग पर गड्ढे भरवाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने किराड़ी फाटक से कबरई मार्ग के गड्ढे भरवाये जाने तथा ट्रैफिक मैनेजमेंट की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका के अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत कराये जाने एवं झाड़ियों की कटाई कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सभी आवश्यक दवाईयां अस्पतालों में उपलब्ध रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने झलकारी बाई तिराहे के पास पाइपलाइन को तत्काल एक सप्ताह में ठीक कराए जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने नरसिंह कुटी के सामने रोड ठीक कराये जाने तथा नेहरू बाल विद्या मंदिर का रोड भी सही कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने हमीरपुर चुंगी तिराहा एवं जिला अस्पताल के पास अतिक्रमण हटाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । उन्होंने चेहल्लुम के अवसर पर ताजिए एवं जुलूस निकलने वाले रूट का निरीक्षण करने एवं विद्युत के तारों को ठीक कराये जाने के संबंध में विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कंवाद यात्रा वाले मार्गो को दुरुस्त करने एवं सड़क को मोटरेबल करने के निर्देश दिए ।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल प्रशासन अथवा पुलिस को जानकारी दें।
#mahoba #news #upnews #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Jul 28, 2026