#बाड़मेर:जिले चौहटन क्षेत्र के खारा राठौड़ान में स्वर्गीय ओमसिंह खारा की पावन स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा सहित कई वरिष्ठ जनों ने शिरकत की।
इस दौरान विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के उत्साह, युवाओं के खेल के प्रति जुनून और ग्रामीणों की शानदार सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया। स्वर्गीय ओमसिंह खारा की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों एवं आयोजन समिति को सफल आयोजन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
Sedwa, Barmer | Aug 22, 2026