
फर्जी सुभाष गुप्ता बनकर जमीन का कराया बैनामा, कूटरचना व धोखाधड़ी के मामले में नगरा पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
#बलिया। थाना नगरा पुलिस ने #धोखाधड़ी, #फर्जीवाड़ा और कूटरचना कर #जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर चालान कर दिया।
#पुलिस के अनुसार, जेठवार याकूबपुर निवासी विधिचंद ने थाना नगरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके पट्टीदार सुभाष गुप्ता की जमीन को अभियुक्तों ने साजिश रचकर फर्जी तरीके से सुभाष गुप्ता बनकर बैनामा कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की थी।
इसी क्रम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मालीपुर चट्टी के पास से करीब 10:30 बजे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुभाष तिवारी (58) निवासी दरियापुर खण्डवा, थाना उभाव तथा जवाहिर (56) निवासी भीमपुरा नंबर-2, थाना नगरा के रूप में हुई है।
मामले में मु0अ0सं0 173/2026, धारा 304, 318(4), 319(2), 338(3), 336(3), 340(2) बीएनएस, थाना नगरा में अभियोग दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल धर्मराज और कांस्टेबल कृपाल यादव शामिल रहे।