
अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार रखने वालों की धरपकड़ का अभियान लगातार जारी, सीआईए रेवाड़ी ने किया एक आरोपी गिरफ्तार।
आरोपी से 01 अवैध देशी कट्टा व 01 जिंदा रोंद बरामद।
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव माजरा निवासी दीपक के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 18 जुलाई को सीआईए रेवाड़ी को सूचना मिली थी कि दीपक निवासी गांव माजरा जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी माजरा बस स्टैंड से सर्विस रोड पर पैदल-पैदल कुण्ड की तरफ जा रहा है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपक निवासी गांव माजरा बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 देशी कट्टा व 01 जिंदा रोंद बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल रेवाड़ी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Rewari, Rewari | Jul 19, 2026