बधाई हो! आप देश के सबसे महंगे एक्सप्रेसवे पर चल रहे हैं, जहाँ रफ्तार से तेज़ आपकी जेब कटेगी!
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे आज से शुरू हो गया है, लेकिन इसके साथ ही एनएचएआई (NHAI) ने जनता की जेब पर बड़ा डाका डाला है। महज़ 63 किलोमीटर लंबे इस सफर के लिए कार-जीप वालों को एक तरफ का ₹275 टोल देना होगा! यानी करीब ₹4.37 प्रति किलोमीटर, जो पूरे देश के सभी प्रमुख एक्सप्रेसवे में सबसे ज्यादा है।
वाह रे विकास का मॉडल! टैक्स पर टैक्स देने वाली जनता को सड़कें भी इतनी महंगी दी जा रही हैं कि आम आदमी सफर करने से पहले सौ बार सोचे। क्या सरकार का मकसद जनता को सहूलियत देना है या टोल के नाम पर सिर्फ तिजोरियां भरना?
#NewsAlert #बीजेपीसरकार #कानपुरनगर #Update #ब्रेकिंग #NewsUpdate