⏩श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को श्री बांधवाधीश मंदिर
⏩श्रध्दालुओ के लिए खुलेगा
⏩निर्धारित समय तक श्रध्दालु कर सकेगे भगवान के दर्शन
⏩कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु लगाई गई मजिस्ट्रीरियल डयुटी
⏩कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पहाड़ी पर स्थित ऐतिहासिक श्री बांधवाधीश मंदिर में श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष में एक बार श्री कृष्ण जन्माष्टी के अवसर श्री बांधवाधीश मंदिर आम जनों के लिए भगवान के दर्शन हेतु खोला जाता है । श्रध्दालुओ की सुविधा, सुरक्षा एवं वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#umaria
#उमरिया