कन्नौज के एक प्राथमिक स्कूल से आपत्तिजनक वीडियो ने शिक्षा विभाग में हलचल मचा दी है। दरअसल, खाली क्लासरूम में अंतरंग स्थिति में दिखे महिला और पुरुष शिक्षक का वीडियो वायरल होने के बाद विभाग हरकत में आया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षकों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है। विभाग का कहना है कि स्कूल परिसर में अनुशासनहीनता और संस्थान की गरिमा को नुकसान पहुंचाने के आरोप गंभीर हैं। पूरे मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।