
सिरसा में 50 लाख की नशीली दवाएं पकड़ी:तीन युवकों को किया गया अरेस्ट, 1 लाख से ज्यादा गोलियां-कैप्सूल बरामद...
सिरसा पुलिस ने मेडिकल नशे के अवैध कारोबार पर कार्रवाई की है। सीआईए की टीम ने अनाज मंडी क्षेत्र में कबीर चौक के पास एक दुकान से तीन युवकों को पकड़ा है। इनके पास से करीब 50 लाख रुपए कीमत की 1 लाख 155 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद हुए।
बरामद दवाओं में 97 हजार 170 नशीली की गोलियां और 2985 नशीले कैप्सूल शामिल हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान सुनील कुमार, अजय कुमार और सागर कुमार के रूप में हुई है।
मेडिकल नशे का कारोबार सहन नहीं : एसपी
कार्रवाई के बाद ड्रग्स इंस्पेक्टर को मौके पर बुलाया गया। एसपी दीपक सहारन ने कहा कि जिले में मेडिकल नशे का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
एसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में मेडिकल नशे का कारोबार किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा और तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। और जो लोग ऐसे नशा तस्करी का कारोबार करते हैं उन लोगों को सिरसा पुलिस जैल की सलाखों के पीछे डालने का काम करेगी।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 20, 2026