Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

चौरा में 24×7 कंट्रोल रूम व बैरियर स्थापित - सेब सीजन 2026 के लिए जिला प्रशासन के कड़े निर्देश Bushahr Today TV रिकांगपिओ/किन्नौर। सेब सीजन–2026 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-05 (NH-05) पर बढ़ते यातायात और सेब परिवहन को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी, किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा (IAS) ने चौरा (उपमंडल निचार) में 24×7 कंट्रोल रूम-सह-बैरियर स्थापित करने के आदेश जारी किए हैं। यह व्यवस्था 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। मुख्य निर्देश: - चौरा बैरियर से गुजरने वाले सभी मालवाहक वाहनों का पंजीकरण अनिवार्य होगा। - वाहन, गंतव्य और माल का पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन एवं ऑफलाइन रखा जाएगा। - सेब परिवहन में लगे चालकों और सहायकों को पुलिस द्वारा फोटो पहचान पत्र जारी किए जाएंगे। - प्रत्येक ट्रिप पर सेवा शुल्क निर्धारित किया गया है: - 4 व्हीलर (LMV/LCV/पिकअप): ₹200 - 6 व्हीलर ट्रक: ₹500 - 6 से अधिक पहियों वाले भारी वाहन/ट्रेलर: ₹1000 - खाली मालवाहक वाहनों को मूवमेंट स्लिप जारी कर फसल परिवहन के लिए नियोजित किया जाएगा। - बैरियर पर तैनात अधिकारी वाहन दस्तावेज़ों, माल की जांच तथा सरकार द्वारा निर्धारित भाड़ा दरों के पालन की निगरानी करेंगे। - पुलिस, बागवानी विभाग तथा राजस्व विभाग संयुक्त रूप से इस व्यवस्था का संचालन करेंगे। जिला प्रशासन ने संबंधित सभी विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने तथा इसकी व्यापक जानकारी प्रेस एवं डिजिटल माध्यमों से प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।

Ani, Kullu | Aug 7, 2026