🚨हरिद्वार: कांवड़ मेले के चलते 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद
हरिद्वार में श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान बढ़ती भीड़ और यातायात डायवर्जन को देखते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बड़ा फैसला लिया है। जनपद के सभी सरकारी, गैर-सरकारी स्कूल, कॉलेज, उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक बंद रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।