पटना जिले के मनेर स्थित कटहरा मोहल्ला में भाजपा नेत्री व नवनिर्वाचित एमएलसी शीला पंडित प्रजापति का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अभिनन्दन समारोह प्रदेश कार्य समिति सदस्य कन्हैया मालाकार के नेतृत्व में किया गया। एमएलसी को फूल मालाओं व गुलदस्ता भेंट कर अभिनन्दन किया गया। मौके पर भाजपा युवा नेता नवनीत कुमार, रविरंजन शर्मा, रविंद्र सोंडिक, विनोद मेहता, मनोज गुप्ता, संजीव त्यागी, चंद्र भूषण पांडे, शशि भूषण पांडे, धर्मेंद्र जायसवाल, प्रदीप गुप्ता सहित कई लोग थे। #bjp #mlc #Maner #patna #abhinandan #samaroh
Maner, Patna | Jun 22, 2026