ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
---सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
यूपी. हेड ब्यूरो नागेन्द्र पांडे
बिंदकी मनीषशुक्ला.
ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाइक सवारी युवक अपनी बहन को लेकर फतेहपुर जा रहा था
जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के निकट कस्बा रोड नहर पुल के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 10:00 बजे ई रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार शिवम मिश्रा उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्र गंगा दयाल मिश्रा निवासी घाटमपुर जनपद कानपुर घायल हो गया जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की में भर्ती कराया गया इस मामले में सीमा मिश्रा ने बताया कि वह अपनी बहन को लेकर घाटमपुर से फतेहपुर जा रहा था तभी ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया जिसके चलते हुए घायल हो गया है