Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने विद्यार्थियों, बस चालकों और परिचालकों को दिया सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण, यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प पंचकूला/ 15 जुलाई: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेक्टर-28 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 260 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर में विद्यार्थियों को ट्रैफिक संकेतों की पहचान, सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। वहीं स्कूल स्टाफ, बस चालकों और परिचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोशन लाल ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। ईएचसी सबजीतम कुमार ने भी विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि बच्चों में शुरू से ही अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 15, 2026

MORE NEWS

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई

डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच

पंचकूला/ 16 जुलाई:-  माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड,भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच पंचकूला/ 16 जुलाई:- माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे को लेकर पंचकूला पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट है। चूंकि पंचकूला की सीमाएं चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश से जुड़ी हुई हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करते हुए पूरे जिले में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। नवनियुक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) पंचकूला अदिति सिंह ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिले के 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों सहित शहर के अन्य 9 प्रमुख नाकों समेत कुल 18 नाकों पर चैकिंग बढ़ा दी गई है। इन नाकों पर आने-जाने वाले सभी संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं सामान की गहन जांच की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए प्रत्येक वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी अदिति सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार पैदल गश्त और वाहन गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वॉड की सहायता से बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमें लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी ईआरवी और राइडर टीमों को भी पूर्ण सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। पंचकूला पुलिस आमजन से भी अपील करती है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन या वस्तु दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या डायल 112 पर दें।

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल

फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

जिम्बाब्वे और नाइजीरिया के दो विदेशी आरोपियों से पंचकूला पुलिस ने रिमांड के दौरान 11 मोबाइल फोन व 7 पासपोर्ट बरामद कर भेजा जेल फर्जी फार्मा बिजनेस में तीन गुना मुनाफे का लालच देकर 13.10 लाख की साइबर ठगी को दिया था अंजाम

Panchkula, Panchkula | Jul 16, 2026

पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने विद्यार्थियों, बस चालकों और परिचालकों को दिया सड़क सुरक्षा का प्रशिक्षण, यातायात नियमों के पालन का दिलाया संकल्प पंचकूला/ 15 जुलाई: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विद्यार्थियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा सेक्टर-28 स्थित चितकारा इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 260 विद्यार्थियों ने भाग लिया। शिविर में विद्यार्थियों को ट्रैफिक संकेतों की पहचान, सुरक्षित तरीके से सड़क पार करने, ज़ेब्रा क्रॉसिंग के उपयोग तथा वाहन चलाते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। वहीं स्कूल स्टाफ, बस चालकों और परिचालकों को सुरक्षित स्कूल वाहन नीति के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोशन लाल ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा सभी यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। ईएचसी सबजीतम कुमार ने भी विद्यार्थियों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंचकूला पुलिस समय-समय पर स्कूलों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती है ताकि बच्चों में शुरू से ही अनुशासन और सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। विद्यालय प्रबंधन ने पंचकूला ट्रैफिक पुलिस के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सुरक्षित यातायात व्यवहार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia - Panchkula News