बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई, 10.40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद
बिलासपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक और महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 25.07.2026 को स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) बिलासपुर द्वारा नैहर क्षेत्र में गश्त एवं निगरानी के दौरान एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका गया।
तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 10.40 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान सुनील कुमार पुत्र बाबू राम, निवासी गांव नैहर, डाकघर हरनोडा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर (हि.प्र.), आयु 39 वर्ष के रूप में हुई।
इस संबंध में पुलिस थाना बरमाणा में मुकदमा संख्या 97/2026 दिनांक 25.07.2026, धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसका 03 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
मामले में बरामद नशीले पदार्थ के स्रोत एवं सप्लाई चैन का पता लगाने के लिए बैकवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है।