Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

देहरादून: एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि धर्मपुर स्थित एक कोचिंग संस्थान में छात्रा के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ छात्राएं और अभिभावक कोचिंग संस्थान के संचालक से नाराजगी जताते और हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, संचालक माफी मांगता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि मामला धर्मपुर स्थित कृष्णा कोचिंग संस्थान का है। वायरल वीडियो और उससे जुड़े ऑडियो में संस्थान के संचालक पर एक छात्रा से आपत्तिजनक और अभद्र तरीके से बातचीत करने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोप है कि बातचीत के दौरान संचालक ने छात्रा से कथित तौर पर कहा कि वह उसे किस करना चाहता है। इससे पहले छात्रा से प्यार का इजहार भी किया। जांच के बाद सामने आएगी पूरी सच्चाई। मामले में अभी तक छात्रा या उसके परिजनों की ओर से पुलिस में शिकायत किए जाने की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो के आधार पर लगाए जा रहे आरोपों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल छात्रा के साथ कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग कोचिंग संस्थानों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा शिक्षकों और संचालकों के आचरण को लेकर सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि संस्थान संचालक पूर्व में विधानसभा में निजी सचिव के पद पर कार्यरत था और कुछ समय पहले सेवानिवृत्त हुआ है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वीडियो में छात्रा के परिजन और अन्य छात्राएं संचालक से इस कथित व्यवहार को लेकर सवाल-जवाब करते दिखाई दे रहे हैं। छात्रा के पिता भी नाराजगी जताते हुए कहते नजर आ रहे हैं कि वह अब अपनी बेटी को इस संस्थान में नहीं पढ़ाएंगे। ऑडियो को लेकर भी उठे सवाल वायरल सामग्री में सामने आए कथित ऑडियो को लेकर भी लोगों में नाराजगी है। आरोप लगाया जा रहा है कि संचालक ने छात्रा से बेहद आपत्तिजनक और अनुचित भाषा में बातचीत की। हालांकि, वायरल ऑडियो और वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और यह भी स्पष्ट नहीं है कि रिकॉर्डिंग किस परिस्थिति में की गई थी।

Dehradun, Dehradun | Aug 9, 2026

MORE NEWS

चमोली के पीपलकोटी स्थित THDC प्रोजेक्ट की टनल में मलबा और पानी आने से हादसा हो गया। टनल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है।

चमोली के पीपलकोटी स्थित THDC प्रोजेक्ट की टनल में मलबा और पानी आने से हादसा हो गया। टनल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की सूचना है। राहत एवं बचाव अभियान में अब तक 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है, जबकि अन्य लोगों को निकालने का काम जारी है।

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

🚨#बिगब्रेकिंग | चमोली
मायापुर-पीपलकोटी की निर्माणाधीन THDC टनल में मलबा और पानी भरने से हादसा। 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। CM धामी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

🚨#बिगब्रेकिंग | चमोली मायापुर-पीपलकोटी की निर्माणाधीन THDC टनल में मलबा और पानी भरने से हादसा। 16 श्रमिकों का सुरक्षित रेस्क्यू, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी। CM धामी ने झारखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026

BIG BREAKING: उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू

चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टनल में 18–19 लोग फंसे थे। राहत की बात है कि अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है।

-सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना।

-पुलिस, CISF और DIRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं।

-जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है
फिलहाल सभी की सुरक्षित निकासी के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

#Chamoli #Mayapur #Peepalkoti #THDC #TunnelAccident #RescueOperation #NDRF #SDRF #Uttarakhand #BreakingNews #LatestUpdate #चमोली #मायापुर #टनलहादसा #रेस्क्यू #उत्तराखंड #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_अपडेट #पहाड़समाचार #pahadsamachar

BIG BREAKING: उत्तराखंड में एक और टनल हादसा, टनल में मलबा-पानी भरने से हड़कंप, 13 लोगों का रेस्क्यू चमोली के मायापुर (पीपलकोटी) में गुरुवार शाम करीब 7:05 बजे टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में अचानक मलबा और पानी भरने की सूचना से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक टनल में 18–19 लोग फंसे थे। राहत की बात है कि अब तक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश और रेस्क्यू अभियान जारी है। -सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें मौके के लिए रवाना। -पुलिस, CISF और DIRF की टीमें रेस्क्यू में जुटीं। -जिला प्रशासन लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है फिलहाल सभी की सुरक्षित निकासी के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। #Chamoli #Mayapur #Peepalkoti #THDC #TunnelAccident #RescueOperation #NDRF #SDRF #Uttarakhand #BreakingNews #LatestUpdate #चमोली #मायापुर #टनलहादसा #रेस्क्यू #उत्तराखंड #ब्रेकिंगन्यूज #ताजा_अपडेट #पहाड़समाचार #pahadsamachar

Dehradun, Dehradun | Aug 13, 2026