
पवन कुमार पाण्डेय को द्विवार्षिक निर्वाचन मे अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कर्मचारियों में हर्ष की लहर व्याप्त,
यूपी हेड ब्यूरो नागेंद्र पांडे
कानपुर नगर -
उ०प्र० राज्य कर, मिनिस्टीरियलस्टाफ एसोसिएशन, कानपुर के द्विवार्षिक अधिवेशन-2026 के अंतर्गत जोन/जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत दिनांक 05.10.2026 को मतदान प्रस्तावित था। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 29.09.2026 तक विभिन्न पदों के लिए प्राप्त नामांकनों के आधार पर निम्न पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी औपचारिक रूप से ५ अक्टूबर को घोषित किए जाएँगे ।
*राज्य कर विभाग के इतिहास में पहली बार जोनल अध्यक्ष पद पर श्री पवन प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ सहायक के विरुद्ध किसी अन्य कर्मचारी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय माना जा रहा है*
जोनल मंत्री पद हेतु श्री उमेश कुमार, वरिष्ठ सहायक तथा श्री श्रीकृष्ण तिवारी, प्रधान सहायक द्वारा नामांकन दाखिल किया गया, जिसमें चुनाव जोरदारी से लड़ा जा रहा है । जिला अध्यक्ष पद हेतु श्री सत्यवीर दीक्षित, वरिष्ठ सहायक एवं श्री अविनाश कुमार, वरिष्ठ सहायक तथा जिला मंत्री पद हेतु श्री शोभित अग्रवाल एवं श्री शैलेन्द्र कुमार पाल द्वारा नामांकन दाखिल किया गया।
निर्धारित अवधि में नामांकन वापसी के उपरान्त जोनल मंत्री, जिला अध्यक्ष एवं जिला मंत्री पद पर एक-एक प्रत्याशी के शेष रहने के कारण इन सभी पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन तय है ।
*जोनल अध्यक्ष पद पर श्री पवन प्रकाश पाण्डेय के निर्विरोध निर्वाचित तय होने पर सम्पूर्ण कार्यालय में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण रहा तथा कर्मचारियों द्वारा तय निर्विरोध नवनिर्वाचित होने पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।*
जोनल अध्यक्ष व नवनिर्वाचित होने जा रही कार्यकारिणी से संगठन एवं कर्मचारी हितों के लिए सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की गई।