Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

सिरसा में ATM कार्ड बदल 1.96 लाख हड़पे:पिन पता कर कई बार में निकाली राशि; पीएनबी ब्रांच में कैश निकालने गया था... हरियाणा के सिरसा जिले में एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति से 1.96 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव अबूबशहर निवासी राजेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की अबूबशहर शाखा में है। 24 मई 2026 को शाम करीब 5:30 बजे वे गांव के डाकघर स्थित एटीएम से पैसे निकालने गए थे। एटीएम का दुरुपयोग कर निकाली राशि इसी दौरान उनके पीछे खड़े एक अज्ञात व्यक्ति ने चालाकी से उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और उनका पिन नंबर भी जान लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने बाद में उनके एटीएम कार्ड का दुरुपयोग करते हुए खाते से कई बार नकदी निकाली। मोबाइल पर आए बैंक संदेशों से उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला। पीड़ित ने बताया कि उनके खाते से कुल 1 लाख 96 हजार रुपए निकाल लिए गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। मामले की जांच में जुटी पुलिस पुलिस चौकी चौटाला द्वारा मामले की जांच के दौरान बैंक रिकॉर्ड प्राप्त किए गए। जांच में प्रथम दृष्टया एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी से राशि निकालने की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना सदर डबवाली में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) के तहत मुकदमा नंबर 189, दिनांक 04 जून 2026 को दर्ज किया गया है। #sirsa #police #thief #crime #takkartoay #beakingnews

Sirsa, Sirsa | Jun 5, 2026

MORE NEWS