पटना जिले के मनेर स्थित महादेव स्थान, आश्रय स्थल के समीप तेज रफ्तार में रहे ट्रक में 33 हजार एवं 440 वोल्ट के विद्युत पोल में जोरदार टक्कर मारते हुए बीच सड़क nh30 पर पलट गई। जिसके वजह से सड़क पर घण्टो यातायात बाधित रही। इसके अलावा बिजली आपूर्ति पूरी तरह से मनेर नगर की बाधित हो गई है। जबकि ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस दुर्घटना के दौरान लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि किसी के हताहत होने की अब तक सूचना नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी हुई है। #RoadAccident #Truckdriverinjured #maneratna #PowerOutage #bihar
Maner, Patna | Sep 26, 2026