हसपुरा में 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त
औरंगाबाद जिला के हसपुरा थाना के पुलिस ने 7.29 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ टाल गांव के दीपक कुमार उर्फ गुलाब और अजीत कुमार को गिरफ्तार किया है।
एसडीपीओ चंद्रभूषण ने बताया कि हसपुरा-देवकुंड रोड पर वाहन जांच के दौरान दोनों को रोका गया। तलाशी में बाइक की सीट के नीचे काली पॉलीथिन में 5 पाउच में ब्राउन शुगर मिला। साथ ही बाइक, दो मोबाइल और 8,120 रुपये बरामद हुए। पूछताछ में खुदरा बिक्री की बात सामने आई है। हसपुरा थाना कांड संख्या 348/26 दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।