Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

#राठ में डेढ़ घंटे रहेंगे सीएम योगी, रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू 🚁 हेलीकॉप्टर से आगमन, विकास कार्यों का लोकार्पण व जनसभा को करेंगे संबोधित राठ (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को राठ में करीब डेढ़ घंटे का दौरा करेंगे। निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उनका हेलीकॉप्टर दोपहर 12:45 बजे बीएनवी डिग्री कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद 12:55 बजे वह कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री जनपद के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसी दौरान वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 2 से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद 2:35 बजे हेलीपैड पहुंचकर 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। 🚧 रूट डायवर्जन लागू (सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक) मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया है— ➡️ पनवाड़ी से आने वाले वाहन गल्ला मंडी के पास नहर बाईपास से होकर उरई व हमीरपुर जाएंगे ➡️ उरई/हमीरपुर से आने वाले वाहन आंबेडकर चौराहा से नहर बाईपास होते हुए गल्ला मंडी की ओर जाएंगे ➡️ महोबा-चरखारी से राठ/हमीरपुर जाने वाले वाहन एनएच-34 से डायवर्ट किए गए हैं ➡️ हमीरपुर से महोबा जाने वाले वाहन आंबेडकर चौराहा से मंडी बाईपास से गुजरेंगे 📞 सहायता के लिए संपर्क करें: 7355430630, 9473987561, 9454401360, 9454403541 या यूपी-112 👉 ताजा खबरों के लिए “राठ टाइम्स” पेज को अभी फॉलो करें 👉 आपकी क्या राय है? कमेंट में जरूर बताएं 👉 इस खबर को शेयर करें ताकि सभी को जानकारी मिल सके #Rath #HamirpurNews #YogiAdityanath #UPNews #TrafficUpdate #BreakingNews #RathTimes #RouteDiversion #UPPolice

Rath, Hamirpur | Jun 21, 2026

MORE NEWS