⏩ इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन एंड अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन 15 अगस्त तक
⏩ रजिस्ट्रेशन कराने हेतु अधिकारियों को सौपे गये दायित्व
⏩ मेरा युवा भारत (माय भारत) युवाकार्यक्रम और खेल मंत्रालय भारत सरकार व्दारा जारी निर्देशानुसार राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं को माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए इंटेंसिव रजिस्ट्रेशन एंड अवेयरनेस ड्राइव का आयोजन 1 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। उमरिया जिले के युवाओं को राष्ट्रीय मंचों पर प्रतिभाग कराने की दृष्टि से यह एक कारगर अवसर है।
⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने उमरिया जिले में माय भारत पोर्टल पर युवाओं के बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग/अधिकारियों को सहयोग के लिए दायित्व सौंपा है । उन्होने कहा है कि कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन हेतु सौंपे गये दायित्वों निर्वहन सुनिश्चित करें।
@cmmadhyapradesh