
नौहट्टा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर आयोजित
सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नौहट्टा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में राशन कार्ड बनाने एवं नए आवेदन लेने के लिए विशेष शिविर लगाए गए। शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन जमा किए।
तिउरा पंचायत भवन, चुटिया स्थित शिव मंदिर, पड़रिया सामुदायिक भवन, तिलोखर पंचायत भवन, पंडुका एवं परछा सहित कई स्थानों पर आयोजित शिविरों में कर्मियों ने आवेदन स्वीकार किए और लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राशन कार्ड के लिए आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य है। जांच के बाद पात्र लाभुकों के आवेदन आगे की प्रक्रिया के लिए भेजे जाएंगे।
👉 यदि आपके पंचायत में भी शिविर लगा है तो समय पर पहुंचकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन अवश्य जमा करें।
#नौहट्टा #रोहतास #राशनकार्ड #खाद्यसुरक्षायोजना #बिहार #तिउरा #चुटिया #पड़रिया #तिलोखर #पंडुका #परछा #ग्रामीणविकास #सरकारीयोजना #अपना_रोहतास