Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

चमोली: बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर सोमवार को ज्योतिर्मठ में कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के विधायक लखपत बुटोला ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराने की मांग की। विधायक लखपत बुटोला ने कहा कि बद्रीनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। ऐसे में चढ़ावे से जुड़े किसी भी मामले की गंभीरता से जांच होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग करते हुए कहा कि इस प्रकरण की सच्चाई सामने आनी चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं का विश्वास कायम रहे। प्रदर्शन के दौरान सरकार और संबंधित अधिकारियों से जवाबदेही तय करने की भी मांग उठाई गई।

Ghaat, Chamoli | Jul 6, 2026

MORE NEWS