Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl

25 लंबित चालानों वाले वाहन से 12,500 रुपये शमन शुल्क वसूल, ग्वालियर। यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MP07ZC0768 को दूध डेरी तिराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। यह कार्रवाई यातायात प्रभारी अभिषेक अघुवंशी के निर्देशन में की गई। जांच के दौरान पता चला कि उक्त वाहन पर यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित 25 चालान लंबित थे। इसके बाद वाहन चालक को थाना यातायात गोला का मंदिर बुलाकर सभी लंबित चालानों का निराकरण कराया गया। यातायात पुलिस ने वाहन स्वामी से 12,500 रुपये शमन शुल्क वसूल कर चालानों का निपटारा कराया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा समय पर चालान जमा कराने की अपील की है, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 6, 2026

MORE NEWS

25 लंबित चालानों वाले वाहन से 12,500 रुपये शमन शुल्क वसूल, ग्वालियर। यातायात पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वाहन क्रमांक MP07ZC0768 को दूध डेरी तिराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। यह कार्रवाई यातायात प्रभारी अभिषेक अघुवंशी के निर्देशन में की गई। जांच के दौरान पता चला कि उक्त वाहन पर यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित 25 चालान लंबित थे। इसके बाद वाहन चालक को थाना यातायात गोला का मंदिर बुलाकर सभी लंबित चालानों का निराकरण कराया गया। यातायात पुलिस ने वाहन स्वामी से 12,500 रुपये शमन शुल्क वसूल कर चालानों का निपटारा कराया। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा समय पर चालान जमा कराने की अपील की है, ताकि अनावश्यक कार्रवाई से बचा जा सके। यातायात पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। - Gwalior Gird News