
बड़ी कार्रवाई: सुप्रीम कोर्ट के कड़े निर्देश के बाद भिंड जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आया।*
दिग्गजों ने संभाली कमान: कलेक्टर केएल मीना और एसपी सूरज कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में चला बड़ा अभियान।*
15 दिनों का महाअभियान: जिले में 27 मई से 10 जून तक अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार चली कार्रवाई।*
. 60 से ज्यादा वाहन जब्त: संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 5 दर्जन ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपरों को दबोचा।*
अब तक की सबसे बड़ी चोट: अवैध रेत और खनिज परिवहन के इतिहास में इसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।*
. RTO अधिकारी की एंट्री: जिला परिवहन अधिकारी (RTO) ने मैदान में उतरकर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कसा शिकंजा।*
. वाहन डीलर्स को नोटिस: बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट के गाड़ी सौंपने वाले डीलर्स को RTO ने थमाए सख्त नोटिस।*
. लगीं ये धाराएं: नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले ऑटोमोबाइल डीलर्स पर एमवी एक्ट की धारा 39 और 41(6) के तहत हुई कार्रवाई।*
संयुक्त टीम का एक्शन: पुलिस, खनिज और परिवहन विभाग (RTO) के अधिकारियों ने मैदान में उतरकर दिखाया पूरा दम-खम।*
हड़कंप की स्थिति: प्रशासन की इस चौतरफा घेराबंदी और भारी जुर्माने की कार्रवाई से भिंड के माफियाओं में मचा हड़कंप।*