बॉलीवुड स्टार ऋतिक ने सुपर-30 के आनंद की तारीफ की:बोले- पढ़ाई को मजेदार सिर्फ वे ही बना सकते, 'सुपर इनफिनिटी' के लिए दी बधाई
#पटना,बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने मशहूर मैथ शिक्षक और सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार की नई शैक्षणिक पहल ‘सुपर इनफिनिटी’ की तारीफ की है। उन्होंने सीखने के तरीके को मजेदार बनाने की आनंद कुमार की क्षमता की सराहना की।ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स और इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘एक और शानदार पहल #SuperInfinity के लिए बधाई, आनंद सर। पढ़ाई को इतना मजेदार सिर्फ आप ही बना सकते हैं।’ऋतिक रोशन ने 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘सुपर 30’ में आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी। अब उन्होंने आनंद कुमार की नई पहल के प्रति अपनी प्रशंसा जाहिर की है