Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

पुलिस लाइन में सिपाही की संदिग्ध मौत, बिस्तर पर अचेत मिले आरक्षी दिनेश यादव कुशीनगर। पुलिस लाइन में तैनात वर्ष 2016 बैच के आरक्षी दिनेश यादव की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अपने बिस्तर पर अचेत अवस्था में मिले। साथी पुलिसकर्मियों ने उनके मुंह से झाग निकलता देखा तो तत्काल इसकी सूचना अधिकारियों को दी और उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक आरक्षी दिनेश यादव मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिकरीकोल गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य संकलन शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। #कुशीनगर #पुलिस_लाइन #सिपाही_की_मौत #दिनेश_यादव #संदिग्ध_मौत #उत्तर_प्रदेश_पुलिस #मऊ #ब्रेकिंग_न्यूज #LiberalMediaBallia

Belthara Road, Ballia | Jul 11, 2026

MORE NEWS

नामांकन मंच पर भावुक हुए बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा, वीडियो वायरल!

#DatiaVidhansabha #narottammishra #AshutoshTiwari

नामांकन मंच पर भावुक हुए बीजेपी नेता नरोत्तम मिश्रा, वीडियो वायरल! #DatiaVidhansabha #narottammishra #AshutoshTiwari

Belthara Road, Ballia | Jul 13, 2026

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा की मजार के समीप सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतका की पहचान नगरा कस्बे के भीटकुना मोड़ निवासी रेहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित थी। शव बुर्का पहने हुए था और पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी चप्पल और शव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

जांच के दौरान पुलिस ने मजार की साफ-सफाई करने वाले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, परिजन फिलहाल घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 
#Balliakhabar #Nagra #Crime #CrimeNews #BalliaPolice #PoliceInvestigation #ForensicTeam

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के मलप मोड़ स्थित सैय्यद बाबा की मजार के समीप सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 24 वर्षीय युवती का शव पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह उधर से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही नगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान नगरा कस्बे के भीटकुना मोड़ निवासी रेहाना के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अविवाहित थी। शव बुर्का पहने हुए था और पेड़ से रस्सी के सहारे लटका मिला। घटनास्थल से कुछ दूरी पर एक जोड़ी चप्पल और शव के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। जांच के दौरान पुलिस ने मजार की साफ-सफाई करने वाले एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं, परिजन फिलहाल घटना पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। #Balliakhabar #Nagra #Crime #CrimeNews #BalliaPolice #PoliceInvestigation #ForensicTeam

Belthara Road, Ballia | Jul 13, 2026

भारत के 100वें रामसर स्थल और बलिया की गौरवशाली प्राकृतिक धरोहर सुरहा ताल पक्षी अभ्यारण्य से 'एक्ट फॉर इंडिया फाउंडेशन' ने अपने पहले अभियान 'इको वॉरियर्स' की शुरुआत की।

इस अवसर पर 'स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट बलिया की टीम ने इको पार्क और उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त वातावरण का संदेश दिया। साथ ही पर्यटकों और छात्र-छात्राओं को डस्टबिन के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक  विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति डॉ. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं की इस पहल को समाज में नागरिक चेतना जगाने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया।

आयोजकों ने कहा कि सुरहा ताल जैसी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। आइए संकल्प लें न गंदगी करेंगे, न करने देंगे।
#EcoWarriors #ActForIndia #SurhaTaal #Ballia #RamsarSite #CleanlinessDrive #Environment #SaveNature #JNCUBallia #StudentsForDevelopment #Balliakhabar

भारत के 100वें रामसर स्थल और बलिया की गौरवशाली प्राकृतिक धरोहर सुरहा ताल पक्षी अभ्यारण्य से 'एक्ट फॉर इंडिया फाउंडेशन' ने अपने पहले अभियान 'इको वॉरियर्स' की शुरुआत की। इस अवसर पर 'स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट बलिया की टीम ने इको पार्क और उद्यान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर प्लास्टिक एवं कचरा मुक्त वातावरण का संदेश दिया। साथ ही पर्यटकों और छात्र-छात्राओं को डस्टबिन के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जननायक विश्वविद्यालय, बलिया के कुलपति डॉ. नरेंद्र कुमार शुक्ला ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण का संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं की इस पहल को समाज में नागरिक चेतना जगाने वाला प्रेरणादायी प्रयास बताया। आयोजकों ने कहा कि सुरहा ताल जैसी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। आइए संकल्प लें न गंदगी करेंगे, न करने देंगे। #EcoWarriors #ActForIndia #SurhaTaal #Ballia #RamsarSite #CleanlinessDrive #Environment #SaveNature #JNCUBallia #StudentsForDevelopment #Balliakhabar

Belthara Road, Ballia | Jul 13, 2026